लोरमी एसडीओपी का नम्बर आता है लगातार व्यस्त नही हो पाता सम्पर्क
लोरमी – सेवानिवृत शिक्षा अधिकारी जो कि मुंगेली से अपने गृह ग्राम लौट रहे थे इसी दौरान बीस रास्ते से अचानक गुमसुदा हो गए अचानक बीच रास्ते से गायब होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। उनका बाईक मुंगेली-लोरमी मार्ग के मनोहरपुर में लावारिस हालत में मिली है। मामले को लेकर सामाजिक संगठन सहित पत्नी बच्चो के द्वारा जल्द से जल्द कार्यवाही किये जाने की मांग किये।

गौरतलब है कि राजपूत क्षत्रिय समाज लोरमी के द्वारा ज्ञापन सौपा गया कि सेवानिवृत्त शिक्षक दामोदर सिंह राजपूत पिता बारेलाल राजपूत ग्राम झाफल लोरमी जिला मुंगेली के निवासी है. जो शिक्षा विभाग मुंगेली में वरिष्ठ लेखा परीक्षक के पद से सेवानिवृत हुए है और किराए के मकान में मुंगेली के करही जेलरोड में निवास कर रहे थे जो कि दिनांक 21 मार्च 2026 को मुंगेली से अपने गृह झाफल में नवरात्रि पूजा हेतु आ रहे थे इसी दौरान वह अचानक रास्ते से गायब हो गए, जिसकी सूचना उनके परिवार एवं रिश्तेदारों के द्वारा प्राप्त हुई है, आज दो दिवस बीत जाने के बावजूद भी उनकी किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। आपको ज्ञात हो कि दामोदर सिंह राजपूत क्षत्रिय समाज लोरमी के बहुत ही संभ्रांत परिवार से हैं, समाज में विशिष्ट छवि के रूप में उन्हें जाने जाते हैं। ऐसे सज्जन और समाजिक व्यक्ति इस प्रकार से अचानक गायब हो जाना चिंतनीय विषय है। आपको ज्ञात हो कि इस घटना से पूरे राजपूत समाज में आक्रोश का वातावरण निर्मित है।

समाज के लोगों ने माँग किया कि तत्काल संज्ञान लेते हुए 24 घंटे के अंदर दामोदर राजपूत को ढूंढ कर सही सलामत लाया जाए, लेट होने पर उनके साथ यदि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो राजपूत क्षत्रिय समाज लोरमी द्वारा लोरमी थाने का घेराव किया और लोरमी नगर में चक्का जाम किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

जब इस मामले को लेकर लालपुर थाना से सम्पर्क किया गया तो सुंदर लाल गोरले ने बताया कि परिजनों के द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराया गया है जांच किया जा रहा है सायबर सेल की मदद लिया जा रहा है।
लोरमी एसडीओपी हरविंदर सिंह से मामले को लेकर सम्पर्क किया तो हर बार की तरह इस बार भी उनका नम्बर सपर्क नही हो सका लगातार उनका नम्बर व्यस्त आया।
