लोरमी – नवरात्रि के पावन पर्व के चलते नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। देवी मंदिरों से लेकर दुर्गा पंडालों तक सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।








नगर के मां जगजननी दुर्गोत्सव समिति थाना ग्राउंड, युवा ब्राह्मण मंडल, संकल्प दुर्गोत्सव समिति, नवदीप दुर्गोत्सव बाजार पारा, जय दुर्गे वार्ड दुर्गोत्सव समिति गुरुद्वारा, आदर्श दुर्गोत्सव, गायत्री नगर, माँ माहामाया समिति ब्लाक कालोनी, गांधीडीह, पुटूपारा एवं राम्हेपुर, तुलसाघाट नाकापारा, खाम्ही, जुनापारा, बोडतरा, चन्दली, अखरार सहित आसपास विभिन्न दुर्गा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजित है।



इसके साथ ही विशेष श्रृंगार, पूजा-अर्चना, महाआरती, भजन-कीर्तन और जसगीत के आयोजन शुरू हो गए हैं। संध्या आरती के दौरान बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर माता के जयकारे लगा रहे हैं। वहीं, समितियों की ओर से भोग-प्रसाद और भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। नवरात्रि और त्योहारी सीजन के चलते प्रमुख बाजारों में भी देर शाम तक चहल-पहल बनी हुई है। परिवार के साथ लोग देवी दर्शन के लिए निकल रहे हैं। शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में आकर्षक सजावट और धार्मिक आयोजनों के कारण उत्सव का माहौल है।
