पिछले वर्ष आकर्षण पुरुस्कारों से समितियों में काफी उत्साह
लोरमी – प्रथम पुज्य भगवान श्री गजानन स्वामी का 11 दिवसीय पर्व पूरे अंचल में धुमधाम से मनाया जा रहा है इसी तारतम्य में लोरमी क्षेत्र में जगह- जगह समितियों के द्वारा आकर्षक पण्डाल के साथ आंखो को मनमोह लेने वाले आकर्षक श्री गजानन स्वामी जी की बड़ी से छोटी मूर्तियों का समितियों के द्वारा विधि विधान के साथ मूर्ति स्थापित कर पुजा अर्चना किया जा रहा है।
डिप्टी सीएम अरूण साव के द्वारा धार्मिक आयोजन व समितियों के उत्साहवर्धन के लिए समितियों के लिए ईनाम की राशि की घोषणा किये जिसमें पण्डाल, पण्डाल के आसपास सफाई, पण्डाल का संदेश पूर्ण स्वरूप, पुजा पद्धति एवं अनुशासन को देखते हुए दिया जाएगा।

इस वर्ष भी 24 सितम्बर को शाम 6 बजे से गणेश झांकी प्रतियोगिता होगी जिसमें लोरमी विधायक, उप मुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित होकर सभी गणेश समितियों का स्वागत और उत्साहवर्धन करेंगे। वही जनप्रतिनिधियो, भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा आयोजन में शामिल होने के लिए समितियों का पंजीयन किये।
