लोरमी – जिला कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लोरमी अजित पुजारी द्वारा एसडीएम कार्यालय लोरमी में विकासखंड में संचालित निजी हायर सेकेंडरी विद्यालयों के संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड स्तर पर एमबीयू आधार एवं अग्निवीर पंजीयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विद्यालय संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम श्री पुजारी ने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया कि वे विद्यार्थियों को इन महत्वपूर्ण पंजीयन प्रक्रियाओं से जोड़ते हुए लक्ष्य अनुसार प्रगति सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही बैठक में सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने हेतु विद्यालय संचालकों को प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से आम नागरिकों को सौर ऊर्जा से जोड़ते हुए विद्युत व्यय में कमी लाई जा सकती है। बैठक में मुख्य नगरपालिका अधिकारी चंदन शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

