लोरमी – लोरमी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद, सोहन डड़सेना की धर्मपत्नी श्रीमती रागिनी मंजू डड़सेना के आकस्मिक निधन पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व लोरमी विधायक अरुण साव उनके निवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा के तेल चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित किये।

इस दुखद संवेदनशील समय में परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा इस विषम परिस्थिति में परिवार जनों को धैर्य संबल एवं साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना किये।

