➡️ आरोपी पति द्वारा पत्नी पर चरित्र शंका कर डीजल डालकर जलाकर हत्या का प्रयास करने पर चिल्फी पुलिस ने 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जेल
लोरमी – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के आदेशानुसार महिलाओं के संबंध में घटित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा तथा उप पुलिस अधीक्षक लोरमी के मार्गदर्शन में थाना चिल्फी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
प्रकरण में आरोपी सतीश सोनवानी निवासी सेनगुड़ा थाना चिल्फी जिला मुंगेली द्वारा दिनांक 16 मार्च 26 को सुबह लगभग 8 बजे अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए जान से मारने की नियत से घर में रखे डीजल को उसके ऊपर डालकर माचिस से आग लगा दी गई एवं उसे जलते हुए हालत में छोड़कर फरार हो गया, घटना के संबंध में प्राप्त अस्पताली मेमो के आधार पर जांच उपरांत दिनांक 9 अप्रैल 26 को थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 37/26 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण मे साक्ष्य एकत्रित कर मुखबीर एवं तकनीकी सहायता से आरोपी सतीश सोनवानी पिता लौंजराम उम्र 35 वर्ष निवासी सेनगुड़ा थाना चिल्फी, जिला मुंगेली छ.ग. को दिनांक 10 अप्रैल 26 को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना दिनांक को अपराध कारित करना स्वीकार करने पर धारा सदर का अपराध – कारित करना प्रमाणित पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 11 अप्रैल 26 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक चिल्फी प्रभारी रघुबीर लाल चंद्रा, पारस टोण्डे, सिद्धेश्वर बंजारे, प्रशांत कुर्रे, बृजेश प्रधान एवं संगीता बर्मन की सराहनीय भूमिका रही।
