लोरमी – भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा लोरमी के द्वारा अमर्यादित बयानबाजी करने वाले राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा, जिसे लेकर लोरमी एसडीएम को ज्ञापन सौपे।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ऊपर राहुल गाँधी द्वारा अनुचित व अमर्यादित बयानबाजी करने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देशन में कांग्रेस नेता व लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी व कांग्रेस के खिलाफ विधामसभा स्तरीय जनआक्रोश प्रदर्शन करते शाम 5:30बजे मुंगेली चौक में पुतला दहन किया जाएगा

