
मुंगेली – पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सोमवार को सुबह लगभग 7 बजे ग्राम औराबांधा में मारपीट की सूचना मिलने पर डायल 112 एवं पुलिस स्टाफ घटना स्थल पहुचे जहां देखे कि हरिवंश सिंह उम्र लगभग 55 साल का घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था, घायल को परिजन एवं ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
मामले की जांच करते हुए आसपास पूछताछ में पता चला कि ग्राम औराबांधा के ही राजू मरकाम और संतोष मरकाम (दोनों भाई) के साथ आहत हरिवंश सिंह का रुपए पैसों के संबंध में विवाद था जिस कारण सुबह मौका पाकर राजू और संतोष ने हाथ में रखे कुदाली से हरिवंश सिंह को मार कर घायल किये है और उसको मृत समझकर छोड़ दिए थे। पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए मामले में अपराध क्र. 281/26, धारा 296, 115(2), 351(3), 109, 3( 5) bns का अपराध पंजीबद्ध कर राजू और संतोष मरकाम को गिरफ्तार कर जांच में जुट गयी है।

