लोरमी – छत्तीसगढ़ राजा जयंती स्थापना वर्ष 2025 के उपलक्ष में जिला स्तरीय पशु पक्षी प्रदर्शनी एवं मेला कार्यक्रम व निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा पशुधन विभाग द्वारा 13 नवम्बर गुरुवार को सुबह 9 बजे से 3 बजे तक ग्राम नवाडीह के शाला परिसर मेंआयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री व विधायकअरुण साव शामिल होंगे। पशु प्रदर्शनी में विभिन्न वर्गों के पशुओं को अलग-अलग समूहों में बांटकर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी तथा प्रत्येक समूह में पशुओं के गुणवत्ता के आधार पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उक्त प्रदर्शन में भाग लेने के लिए पशुपालकों को अपने पशुओं के साथ शिविर में उपस्थित होकर भाग ले सकते है। शिविर में भाग लेने लिए अपने नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था या मेला स्थल में पंजीयन करा सकते है।
