गाड़ी की ठोकर से गोल्डी यादव की मौत, 2 घायल
थ्रेसर के चपेट में आने से महेन्द्र साहू की मौत, जेसीबी की मदद से निकाला गया शव को
लोरमी – लोरमी नगर में कल दो अलग-अलग घटनाओं से दो युवक की मौत हो गयी वही दो युवक घायल हो गए। एक युवक की झाफल के पास गाड़ी की ठोकर से एक युवक पुटुपारा में थ्रेसर की चपेट में आने से मौत हुई। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर शव को पीएम कराकर परिजनों को सौप दिए है। पुलिस झाफल के पास हुए सड़क दुर्घटना में आसपास के सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ कर रही है। नगर में हुए हादसे से पूरे नगर में गम का माहौल है परिजनों के ऊपर पहाड़ टूट सा गया है।



मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को झाफल के नजदीक नगर के वार्ड 5 निवासी जय किशन उर्फ गोल्डी यादव 32 वर्ष पिता अजय उर्फ मुकुंदी यादव एवं अपने परिजन भाई पुष्कर यादव पिता अविष यादव उम्र 18 वर्ष एवं श्रेयस यादव पिता मनोज यादव 17 वर्ष रात्रि करीब 8बसे 9 के बीच स्कूटी में कृषि महाविद्यालय निर्माण कार्य को देखने गए थे, जब वापस लोरमी आ रहे थे तो मुंगेली तरफ से आ रहे तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक अज्ञात वाहन के द्वारा पीछे से ठोकर मार दिया इस दौरान स्कूटी सवार में जयकिशन उर्फ गोल्डी यादव, पुष्कर यादव 18 वर्ष व श्रेयस यादव 17 वर्ष तीनो गाड़ी से दूर अलग अलग जगह गिर गए गाड़ी की ठोकर से तीनों को चोट आयी जिसमे जयकिशन उर्फ गोल्डी को गम्भीर चोट आयी कमर टूट गया पैर हाथ व सिर में चोट लग वही पुष्कर के चेहरे व श्रेयस को भी चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुष्कर के द्वारा अपने पिता अविष यादव को फोन कर घटना की जानकारी दिए वही घायलो को पहचान उनके परिचित को फोन किया गया। घायलों की स्थिति को देखते हुए आनन फानन में घटना स्थल पर पहुँचे ग्रामीणो के द्वारा लोरमी मातृ शिशु 50 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों के द्वारा जयकिशन उर्फ गोल्डी यादव की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर बिलासपुर रिफर कर दिया, बिलासपुर हॉस्पिटल में जयकिशन उर्फ गोल्डी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
वही घटना में पुष्कर यादव के चेहरे एवं श्रेया यादव के शरीर में चोटे आई हैं, जिसे स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। बुधवार को पुलिस के द्वारा मामले में अपराध पंजीबद्व कर, शव को पीएम कराकर परिजनों को सौप दिया गया है। वही पुलिस के द्वारा आसपास सीसीटीवी फुटेज व लोगो से पूछताछ किया जा रहा है पुलिस के द्वारा जल्द लापरवाह वाहन चालक व गाड़ी को पकड़ लिए जाने की बात कहा गया है।
धान मिसाई कार्य कर रहे युवक की थ्रेसर में फंसने से मौत, जेसीबी से निकाला गया शव
मिली जानकारी के अनुसार लोरमी नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 1 पुटुपारा निवासी महेंद्र साहू पिता धन्नु साहू पूर्व पार्षद 30 वर्ष जो कि मंगलवार को शाम 5 बजे अपने धान की मिसाई के लिए धान को थ्रेसर मशीन में डाल रहा था अचानक युवक का पैर फिसल गया पैर फिसलने से युवक का पैर थ्रेसर मशीन के अंदर घुस गया मशीन युवक के पूरे शरीर को अंदर खिंच लिया युवक का का मौके पर गई दर्दनाक मौत हो गया, युवक की शरीर टुकड़ो में बट गया, युवक की लाश थ्रेसर मशीन में वुरी तरह फंस जाने के कारण जेसीबी की मदद से युवक के लाश को बाहर निकाला गया, युवक के लाश को मशीन में देख आसपास में लोगो के रोंगटे खड़े हो गये थे, परिजन युवक की लाश को देख बेहोश हो गए थे, आसपास की मदद से युवक की लाश को निकाला गया घटना की जानकारी पुलिस को दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरच्यूरी में रखा गया बुधवार को सुबह शव का पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

मंगलवार को दो घटना हुई है तेज रफ़्तार वाहन ने युवको को ठोकर मार फरार हो जिसमे एक युवक की मौत हो गई दो घायल है गाड़ी का पता लगाया जा रहा है जल्द की गाड़ी का पता लगा लिया जाएगा। पुटुपारा में थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव का पीएम करा परिजनों को सौप दिया गया है।
