मुंगेली – भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस प्रभारी मनीष शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चीब व प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सह-प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे व प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा एवं प्रभारी नजरूल इस्लाम, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुंगेली राजेश छेदईया के आदेशानुसार मुंगेली जिले के समस्त ब्लाक में अध्यक्षों की नियुक्ति किया गया है।

जिसमे लोरमी व्लाक अध्यक्ष के लिए हिमांशु यादव, डिंडौरी ब्लाक अध्यक्ष दिलीप साहू, मूँगेली शहर ललित जायसवाल, मुंगेली ग्रामीण अध्यक्ष मनीष साहु, जरहगांव रामनाथ धुरी, सरगांव के लिए दबेश साहू को युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी गयी है। वही सभी नवनियुक्त अध्यक्षों ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी हमे सौपी है उसका सत्य निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने व पार्टी के हितों में कार्य करने की बात कहे। वही इनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्याप्त किये है।

