लोरमी – 69 वी राष्ट्रीय शालेय शतरंज़ 19 वर्ष बालक – बालिका चैंपियनशिप 2025 का आयोजन बेंगळूरू , कर्नाटक में 6 दिसम्बर से 7 दिसम्बर 2025 तक आयोजित है।छत्तीसगढ़ दल का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर पीएम श्री स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल दाऊपारा मुंगेली में 30 नवम्बर से 2 दिसम्बर 2025 तक आयोजित था।

छत्तीसगढ़ राज्य टीम में बालक 19 वर्ष में यश सिंह – रायपुर सम्भाग,शिवांश शुक्ला – रायपुर सम्भाग, यश शर्मा – बिलासपुर संभाग, उत्कर्ष यादव – रायपुर संभाग, सोमेश सिंह राजपूत -बिलासपुर संभाग एवम बालिका 19 वर्ष वर्ग में अंकिता धृतलहरे बिलासपुर संभाग, वंदना साहू -दुर्ग संभाग, मंजुला साहू – रायपुर संभाग, कावेरी साहू – रायपुर संभाग, कंचन साहू – रायपुर संभाग है । छत्तीसगढ़ दल के दल प्रबंधक सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी मुंगेली विजय कुमार वर्मा एवम प्रशिक्षक राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुबोध कुमार सिंह, मैनेजर मुकेश सिंह राठौर एवम बालिका मैनेजर राजेश्वरी ध्रुवंशी हैं । छत्तीसगढ़ दल शाम शिवनाथ एक्सप्रेस में बिलासपुर रेलवे स्टेशन से बेंगळूरू , कर्नाटक के लिए रवाना हुए । छत्तीसगढ़ टीम के रवाना होने पर छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनय रायपुर के सहायक संचालक क्रीड़ा श्री संजय शुक्ला , मुंगेली जिला शिक्षा अधिकारी एल. पी.डाहीरे , वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पॉल, प्राचार्य आई. पी. यादव , जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, विक्रम सिंह ठाकुर, गुरमीत सलूजा, विनय साहू, रवि शर्मा, लोरमी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मनीषा पाटले, आशिष मिश्रा, सूर्यकान्त शर्मा, अरविंद पांडेय, राजेन्द्र साहु, युगल राजपूत, ओमप्रकाश वनदे ने बधाईया एवम ढेरों शुभकामनाएं दी व राष्ट्रीय चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किये ।
