लोरमी – लोरमी रबेली कश्यप परिवार की भागवत कथा व्यास अशोक कुमार ओझा की वाणी और अनुपम कृष्ण शास्त्री के मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ पंडाल।
धर्मनगरी चित्रकूट के पावन सानिध्य में लोरमी रबेली निवासी कश्यप परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में आज श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्य यजमान जीतेन्द्र कश्यप एवं श्रीमती गायत्री देवी कश्यप सहित वीरेंद्र, मनोज और विनोद कश्यप के विशेष सहयोग से आयोजित इस अनुष्ठान में आज ध्रुव चरित्र के प्रसंग ने भक्तों को भावुक कर दिया। विद्वान आचार्यों का सानिध्य
कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा वाचक अशोक कुमार ओझा जी (चित्रकूट वाले) द्वारा किया जा रहा है, जिनकी ओजस्वी वाणी भक्तों के हृदय में भक्ति का संचार कर रही है। वहीं, पूजन और अनुष्ठान का कार्य यज्ञाचार्य पंडित अनुपम कृष्णा शास्त्री (चित्रकूट, उ.प्र.) के कुशल निर्देशन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हो रहा है।

कपिल गीता और ध्रुव भक्ति का सार आज के सत्र में ओझा जी ने कपिल गीता की व्याख्या करते हुए सांख्य योग के माध्यम से मोक्ष का मार्ग बताया। इसके पश्चात सती चरित्र और ध्रुव चरित्र की मार्मिक प्रस्तुति दी गई। व्यासपीठ से श्री ओझा ने कहा: “बालक ध्रुव का संकल्प हमें सिखाता है कि यदि परमात्मा को पाने की सच्ची तड़प हो, तो आयु कोई बाधा नहीं बनती। एकाग्रता और अटूट विश्वास ही भक्ति की असली शक्ति है।

कल के विशेष आकर्षण: प्रहलाद चरित्र एवं भव्य नंदोत्सव कथा के आगामी चरण में कल का दिन अत्यंत उत्साहपूर्ण होने वाला है। कश्यप परिवार द्वारा आयोजित इस दिव्य आयोजन में कल भगवान के दो स्वरूपों के दर्शन होंगे। नृसिंह अवतार भक्त प्रहलाद की रक्षा के लिए प्रभु का खंभ चीरकर प्रकट होने का सजीव चित्रण। व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (नंदोत्सव): कल ही पांडाल में कान्हा का भव्य प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। ढोल-मंजीरों, फूलों की वर्षा और बधाई गान के साथ पूरा वातावरण ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों से गूंजेगा। कश्यप परिवार की भावपूर्ण
आयोजक जीतेन्द्र कश्यप एवं समस्त कश्यप परिवार ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन किया है कि कल होने वाले इस अलौकिक कृष्ण जन्मोत्सव में सपरिवार पधारकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करें और प्रसाद ग्रहण करें।
