लोरमी – क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है लोरमी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 33/11 KV उपकेंद्र पथर्रा में शुक्रवार 6 मार्च 2026 को विद्युत पावर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। अधीक्षण यंत्री सुरेश जांगड़े के कुशल निर्देशन में उपकेंद्र में पूर्व से स्थापित 3.15 MVA के ट्रांसफार्मर के स्थान पर 5 MVA क्षमता का ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत किया गया है। जिससे उपेंकेंद्र की क्षमता बढ़कर 10 MVA हो गया।

इन गांवों को मिलेगा सीधा लाभ इस क्षमता वृद्धि से क्षेत्र के रैतरा खुर्द, बोडतरा, गोंड़खाम्ही, घोरबंधा, महरपुर, भीमपुरा, अमलडिही, गोविंदपुर, रामहेपुर, धौराभाट, गोपालपुर सहित आसपास के अन्य आश्रित गांवों को लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाली ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले इस क्षमता वृद्धि से खेती और घरेलू बिजली की आपूर्ति में काफी सुधार आएगा। इस कार्य के दौरान विभागीय कर्मचारी और तकनीकी टीम उपस्थित रही।
