लोरमी – लोरमी नगरपालिका क्षेत्र में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से पार्षद की पत्नि और उसकी बेटी गंभीर घायल हो गईं। घायल मंजू डड़सेना को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार लोरमी नगरपालिका के मनियारी पुल के पास वार्ड पार्षद सोहन डडसेना की पत्नी मंजू डड़सेना और उनकी बेटी खुशी डड़सेना स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाइवा वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मंजू डड़सेना गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका निजी हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार कर स्थिति को देखते हुए मंजू डड़सेना को तत्काल बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रिफर किया गया जहाँ उनका उपचार चल रहा हैं वही प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना बड़ा था कि घायल मंजू डड़सेना हाइवा के टायर के नीचे आने से हाथों में गम्भीर चोट लगने की बात बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि लोरमी कॉलेज से गोड़खाम्ही तक सड़क निर्माण कार्य जारी है, जिसके चलते निर्माण सामग्री ढोने वाले भारी वाहनों का लगातार आवागमन लगा रहता है। प्रतिदिन हाइवा से सामग्री गिराने के कारण सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायल माँ-बेटी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बिलासपुर रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कार्य के दौरान भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
