यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही, प्रशासन और पुलिस ने दी चेतावनी
विश्राम गृह में आयोजित सर्वदलीय बैठक में लिया गया निर्णय, आज से ही होगी कार्यवाही,
लोरमी – नगर में बिगडी यातायात व्यवस्था को लेकर विश्राम गृह में सोमवार को लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी एसडीओपी हरविंदर सिंह और सीएमओ चंदन शर्मा, तहसीलदार शेखर पटेल जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वदलीय बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि यातायात व्यवस्था बिगड़ने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी नगरपालिका के द्वारा मुख्यमार्ग में लोगो से समान सड़क में ना रखने किये अपी, ना मानने पर नोटिस जारी कर कार्यवाही के बाद सीधे जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि नगर में यातायात व्यवस्था बिगड़ा हुआ है जिसके चलते आए दिन दुर्घटना हो रही है 15 मार्च को पार्षद की पत्नी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई इसके अलावा वहीं पर कुछ घंटे बाद ही दूसरी बार दुर्घटना हुई इस प्रकार की घटना दुर्घटना सिर्फ यातायात की खराब व्यवस्था के कारण हो रही है, यह बात सोशल मीडिया में भी चला, इसके बाद प्रशासन ने इस मुद्दे को संज्ञान में लिया और एसडीएम ने 16 मार्च को रेस्ट हाउस में प्रशासन पुलिस और नगर पालिका के साथ-साथ सभी दलों के प्रतिनिधियों की बड़ी बैठक बुलाई, और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर सुझाव मांगे, इसके बाद निर्णय लिया गया कि यातायात को ठीक करने के लिए सड़क के किनारे अतिक्रमण को हटाया जाएगा, जो दुकानदार अपनी सीमा से बाहर सामान को निकाल कर रखते हैं, उन्हें अंदर रखने का निर्देश दिया गया।

सीएमओ ने बताया कि 17 मार्च को ही सड़क के दोनों ओर एक सीमा रेखा खींची जाएगी इसके बाहर कोई भी व्यवसायी अपनी सामान नहीं निकलेंगे, इस निर्णय का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी, एक दिन के भीतर बिल्डिंग मटेरियल सड़क से नहीं हटने पर सीधे जप्ती की जाएगी, मुख्य मार्ग में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लगे हुए बोर्ड को सख्ती से हटाने का निर्देश दिया गया, बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा उपाध्यक्ष डॉ अशोक जायसवाल गुरमीत सलूजा विनय साहू, सतीश मिश्रा, दिनेश साहू, मनीष त्रिपाठी, अशोक साहू, रवि शर्मा, महेंद्र खत्री, प्रदीप मिश्रा, विश्वास दुबे, निरंजन अग्रवाल, घँशु राजपूत, अभिषेक पाठक, नरेंद्र खत्री, शशांक वैष्णव, धनंजय दुबे, छेदू यादव, कृष्णा निषाद, मन्नू श्रीवास, उमेश ध्रुव, सुशील यादव, राजेंद्र साहू, दिनेश कश्यप, दुष्यंत खत्री, अभिलाष जायसवाल, नायब तहसीलदार सीपी सोनी, शनतुंन तारन, मयंक साहू, नुतन गुप्ता, सौरभ दुबे, जितेंद्र पाठक, प्रमोद जायसवाल, प्रतीक शर्मा, मुकेश जायसवाल, घनश्याम खत्री, देवेन्द्र केशरवानी, सूरज रजक, आदि मौजूद रहे।

मुख्य मार्गो में सड़क में रखे समानों को हटाने नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों ने किए अपील
लोरमी नगर के मुख्य मार्ग में व्यापारियों के द्वारा दुकान के आगे सड़क में भी अपने सामानों को निकाल के रख देते हैं जिसे लेकर भी यातायात भी बाधित होती है लोरमी नगर पालिका की जनप्रतिनिधि व कर्मचारियों के द्वारा लोगों से सड़क में रखे सामानों को हटाने की अपील किया नहीं हटने पर आगे सख्त कार्यवाही किये जाने की बात कहे।

नगर के प्रमुख चौक चैराहो में बिगड़ी हुई है व्यवस्था
गौरतलब है कि नगर के प्रमुख चैक चैराहो में ही यातायात सबसे ज्यादा बिगड़ी हुई है, पुराना बस स्टैंड की बात करें तो यहां कई दुकान बहुत बाहर निकाल कर लगाया गया है जिसकी वजह से बस को रोकने के लिए सड़क में खड़ा करना पड़ता है, यहां ऑटो वाले अवैध रूप से स्टैंड बना लिए हैं, जिसको लेकर वहां के व्यवसायियों ने शिकायत की, मुंगेली चैक में भी कई दुकाने सड़क के किनारे लगी हुई होती है, चर्चा में यह बात सामने आई कि कुछ दुकानदार अपनी प्रतिष्ठा के सामने अन्य दुकान को संचालित करने के लिए किराए पर दे देते हैं जिस पर सीएमओ ने सख्त एक्शन लेने की बात कही, ठीक इसी तरह फव्वारा चैक, गुरूद्वारा चैक में भी कई दुकानदार सड़क तक दुकान लगा रखे हैं इसको भी हटाने का निर्देश दिया गया।

मंगलम रोड में लगेगी चैपाटी
यातायात व्यवस्था को ठीक करने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया गया कि नगर के मुख्य मार्ग में कई अलग-अलग जगह लगने वाले गुपचुप चांट दुकानों को मंगलम रोड में शिफ्ट किया जाएगा, इतना ही नहीं वहां दोपहर 3 बजे के बाद हैवी वाहन के प्रवेश पर रोक भी लगाया जाएगा, इस तरह अब चैपाटी मंगलम रोड में ही लगेगी।
फर्राटा भरने वालों पर होगी कार्यवाही
नगर में नाबालिकों के द्वारा भी फर्राटा वाहन चलाने को लेकर बैठक में शिकायत आई। जिस पर कार्यवाही का निर्देश दिया गया, बस चालक, और बडे़ वाहन मुख्य मार्ग में बहुत स्पीड से वाहन चलाते हैं इस पर भी आपत्ति जताई गई, तय लिमिट के अनुसार वाहन के संचालक का निर्देश दिया गया, छत्तीसगढ़ से बाहर निकलने वाले सभी बस, बस स्टैंड में अवैध रूप से स्टैंड बना कर रखे हुए हैं उसको लेकर भी शिकायत दर्ज कराई गई।
मालधक्का वाहन के मनमानी की शिकायत
सर्वदलीय बैठक में कुछ लोगों ने शिकायत दर्ज कराया की माल धक्का वाहन मनमानी कर रहे हैं, सुबह से लेकर दोपहर तक कई दुकानों में सामान छोड़ने के लिए सड़क में गाड़ी खड़ा कर देते हैं जिसकी वजह से सड़क जाम हो जाता है, कुछ लोगों ने बताया कि पहले ठेला आदि के माध्यम से सामानों को दुकानों में पहुंचाया जाता था यह व्यवस्था बंद होने से समस्या हुई है।
