लोरमी – विक्रम सिंह ठाकुर वरिष्ठ भाजपा नेता के जन्मदिन दिन के अवसर पर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल लोरमी के 24 छात्राओं को शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विश्वास दुबे नगर पालिका लोरमी के अध्यक्ष सुजीत वर्मा भाजपा महामंत्री मुंगेली, गुरमीत सलूजा, रवि शर्मा, दिनेश साहू, महेंद्र खत्री, प्रदीप मिश्रा, जवाहर दिवाकर अभिषेक पाठक नरेंद्र खत्री, मुकुल तिवारी, एवं प्राचार्य अरुण जायसवाल, खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मनीषा पाटले वं अन्य भाजपा नेताओंकी गरिमामयी उपस्थिति में साइकिल वितरित किया. माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पा माला ग़ुलाल लगा कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता गुरमीत सलूजा ने अपने उदबोधन मे कहा की ग्रामीण अंचल कि गरीब बेटियां जो शिक्षा की मुख्य धारा से परे रहती थी डॉ रमन सिंह की इस महत्वपूर्ण योजना के कारण सुगमता से शाला आती जाती है कार्यक्रम के महत्व के कारण बाद की अन्य सरकार भी इस योजना को पूर्ववत संचालित करती रही. रवि शर्मा, महेंद्र खत्री, विश्वास दुबे ने भी अपने उदबोधन मे छात्राओं के चेहरे पर खुशी देख कर कहा की इस योजना से गरीब बेटियों के जीवन मे अभूतपूर्व परिवर्तन आया है जिससे हमारी बेटियां आज शिक्षित होकर न सिर्फ अपना घर बल्कि देश भी चला रही है।

कार्यक्रम मे संस्था के वैभव आनंद, कंचन कर्मकांर, ममता कौशिक मोनिका कौशिक गरिमा पाठक पियूषा चौधरी माहेश्वरी पात्रे शिफाली सोनी विजय विश्वकर्मा दीपक जोशी चन्द्रसेन ध्रुव सी पी साहू बी आर चेलक प्रणिता दास संतोष मरकाम धनंजय लहरे एवं समस्त स्टाफ ने अपना अमूल्य योगदान दिया।

