लोरमी – छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरुण साव ने प्रदेश व लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के सुविधा के लिए राजीव गांधी महाविद्यालय में अधोसंरचना मद अंतर्गत कार्य के लिए 72 लाख 80 हजार की राशि अनुदान की अंतिम स्वीकृति अधोसंरचना मद अंतर्गत उल्लेखित शर्तों के अधीन एतद द्वारा प्रदान कराया गया है।

लोरमी राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कार्य के लिये 21 लाख 54 हजार रुपये, महाविद्यालय परिसर में पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य के लिए 19 लाख 54 हजार, महाविद्यालय परिसर में हाई मास्क लाईट स्थापना निर्माण कार्य लिए 12 लाख 38 हजार रुपये, शासकीय कॉलेज में शेड निर्माण कार्य लिए 19 लाख 34 हजार रुपये कुल चारो कार्य के लिए 72 लाख 80 हजार स्वीकृति प्रदान किया गया है। महाविद्यालय में उक्त निर्माण कार्यो से छात्रों को सुरक्षित महाविद्यालय परिसर, दूधिया रोशन से महाविद्यालय में उजाला, आधुनिक तकनीकी मिलेगी जो पूरे प्रदेश के छात्रों के लिए लाभ रहेगा।

राजीव गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय लोरमी में उक्त निर्माण कार्यो की स्वीकृति मिलने से महाविद्यालय परिवार व अध्ययनरत विद्यर्थियों ने उपमुख्यमंत्री व विधायक अरुण साव को धन्यवाद ज्ञापित किये हैं।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व विधायक अरुण साव ने कहा कि महाविद्यालय के छात्रों के उच्च शिक्षा के लिए हर सम्भव सुविधा प्रदान किया जाएगा जिससे छात्र हमारे पूरे देश प्रदेश में नाम रोशन कर सके।
