महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र और समाज के लिए करें कार्य : डिप्टी सीएम अरुण साव
लोरमी में लगेगी वीर महाराणा प्रताप जी की अष्टधातु प्रतिमा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने की 20 लाख रुपए की घोषणा
“राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित होकर समाज और देश सेवा करें”
महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और संघर्ष से प्रेरणा लें युवा : प्रबल प्रताप जूदेव
लोरमी – भारत की पुण्य भूमि ने अनेक वीर योद्धाओं और महापुरुषों को जन्म दिया है। वीर योद्धा महाराणा प्रताप ऐसे ही महान सपूत थे, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने स्वाभिमान और राष्ट्र धर्म से कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने मुगल सत्ता की दासता स्वीकार नहीं की और हल्दीघाटी के युद्ध में अदम्य साहस का परिचय दिया। उनका जीवन आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ये बातें बुधवार को लोरमी में सर्वोदय राजपूत राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा आयोजित वीर महाराणा प्रताप जयंती समारोह में कही। उन्होंने महाराणा प्रताप जी के राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और साहस को नमन किया। इस अवसर पर महाराणा प्रताप की अष्टधातु प्रतिमा निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की।

श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र ‘राष्ट्र प्रथम’ हम सभी के लिए मार्गदर्शक है। भारत त्याग और बलिदान की भूमि है, इसकी गौरवशाली परंपरा को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।उन्होंने कहा कि धर्म और मातृभूमि की रक्षा के लिए समाज को संगठित रहना होगा। राजपूत समाज शिक्षा, खेल, सरकारी सेवाओं और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। युवाओं को महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

डिप्टी सीएम श्री साव ने कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक, डॉक्टर, खेल प्रशिक्षक, खिलाड़ी, पूर्व सैनिक, समाजसेवी, गौसेवक और 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। रक्तदान शिविर में 55 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तवीरों को भी सम्मानित किया गया।

अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के महानायक प्रबल प्रताप जूदेव जी ने कार्यक्रम में कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवन भर अपने धर्म, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा की। उन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन कभी समझौता नहीं किया। उन्होंने युवाओं से नकारात्मकता से दूर रहकर साहस एवं राष्ट्रभावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति, परंपरा और सनातन मूल्यों को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र को मजबूत बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय घर वापसी अभियान प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, राजपूत समाज लोरमी अध्यक्ष अध्यक्ष भीषम सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष राम निवास राजपूत, सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, सरस्वती राजपूत, श्रीमती धारणी राजपूत, कपिल राजपूत, रामवतार, तीतरा सिंह, राजपूत समाज संगठन मंत्री घनेंद्र राजपूत, कोमल गिरी गोस्वामी, गुरमीत सलुजा, धनीराम यादव, महाजन जायसवाल, विक्रम सिंह, दिनेश कश्यप, रवि शर्मा, संतोष साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष डॉ अशोक जायसवाल, राजेश साहू, नगरपालिका रतनपुर के अध्यक्ष लवकुश कश्यप, राजपूत समाज के सभी वरिष्ठजन उपस्थित रहे।
