लोरमी – लोरमी के दूरस्थ ग्राम बांधा निवासी सुनील कश्यप के लोक सेवा आयोग में 24 वीं रैंक प्राप्त करने पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मिलकर बधाइयां दी। भेंट स्वरूप भारत माता का चित्र प्रदान किए, पुष्पहार से सुनील के हौसलों को संवारा। आगे भी यूपीएससी की तैयारी जारी रखने को कहा। आपको बता दें कि वर्तमान में सुनील कश्यप अपेक्स बैंक में रायगढ़ जिले में पदस्थ है ही। शिक्षक भाइयों के जिगरी छोटे भाई सुनील ने योगेश्वर और मोहन के सपनों को साकार किया है।

अभी स्वर्गवासी हुए बड़े भाई योगेश्वर चंद्राकर ने सुनील को डीएसपी बनते देखने की इच्छा जाहिर की थी और आज 24 वीं रैंक हासिल करके संभावित डीएसपी का पद ही मिलेगा। मंझले भाई मोहन कश्यप संकुल समन्वयक तरकीडीह में शैक्षणिक कार्य करते हैं। संयुक्त परिवार में पले बढ़े सुनील बताते हैं कि शिक्षा के प्रति भाइयों ने बचपन से ही मुझे प्रेरित किया। साथ ही क्षेत्र के प्रतिष्ठित जनों ने समय-समय पर मेरा उत्साह बढ़ाया आगे भी सामाजिक रूप से मैं नए-नए युवाओं को इस प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने की दिशा में पहल करते ही रहूंगा। मैं अपने सभी चिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। वही इस मौके पर भाई मोहन कश्यप ने बताया कि गांव परिवार समाज क्षेत्र सहित जिले भर से लोगों की शुभकामनाओं ने मेरे छोटे भाई सुनील को असीम स्नेह दिया है। जब यह 2 साल के थे तभी उनके माता-पिता का स्वर्गवास हो चुका था बड़े भाइयों ने बड़े ही लाड प्यार से और पढ़ाई के प्रति सजग रहते हुए छोटे भाई का पालन पोषण किया। जिसका परिणाम है कि आज अच्छे-अच्छे मुकाम हासिल करने में यह सक्षम हो पा रहे हैं।

क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों ने मिलकर के सुनील कश्यप को उनके इस उपलब्धि के लिए बधाइयां दी। इस अवसर पर राजकुमार कश्यप सह विभाग कार्यवाह बिलासपुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, उमाशंकर सिंह राजपूत शिक्षक, ताम्रध्वज कश्यप पर्यावरण संरक्षण संयोजक, नरेंद्र ध्रुव सरपंच ग्राम पंचायत मसना, शिवप्रसाद कश्यप सामाजिक कार्यकर्ता इतवारी साहू सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।
