लोरमी – अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातकोत्तर हिंदी साहित्य की परीक्षा की मेरिट सूची में नगर के राजीव गांधी महाविद्यालय के छात्र अक्षत शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त नगर व क्षेत्र को गौरवान्वित किया है इस सफलता के लिए उन्हें देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी के द्वारा 4 दिसम्बर को मेडल और उपाधि से सम्मानित किया जाएगा । इसका श्रेय उन्होंने अपने माता भारती शर्मा पिता स्व दिनेश शर्मा परिवारजनों तथा गुरुजनों को दिया है।

