लोरमी – नगर के हाई स्कूल मैदान में विधायक कप 2025 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था यह प्रतियोगिता 5 दिसंबर से प्रारंभ हुआ था जिसमें 16 टीमों ने हिस्सा लिया था रविवार को प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री और लोरमी विधायक अरुण साव एवं विशेष अतिथि के रूप में सुश्री संजू देवी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी एवं विश्व कप विजेता सम्मिलित होकर टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किए।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला यक्ष यंगस्टर और बागेश्वर धाम सरिस्ताल पथर्री के मध्य खेला गया जिसमें यक्ष यंगस्टर की टीम विजयी रही। इसी तरह प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपए और कप यक्ष यंगस्टर की टीम को द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रुपए एवं कप बागेश्वर धाम सारिसताल पथर्री की टीम को तृतीय पुरस्कार 31 हज़ार रुपए एवं कप शेरा 11 कवर्धा की टीम को चतुर्थ पुरस्कार 21 हजार रुपए एवं कप श्रेयांश सुपर स्ट्राइकर को प्रदान किया गया तथा मैन ऑफ द सीरीज लव , बेस्ट बल्लेबाज लव, बेस्ट गेंदबाज पप्पू साहू, इमेजिंग प्लेयर प्रमोद, बेस्ट विकेट कीपर आदर्श, बेस्ट टीम तिरंगा टाइटंस को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं लोरमी विधायक अरुण साहू ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल में कोई हारता नहीं खेल में हमेशा जीत होती है खेल से हमें सीख मिलती है।उन्होंने आगे कहा यहां प्रतिभा की कमी नहीं है युवाओं में क्षमता है एक तरफ युवा पीएससी में चयनित हो रहे हैं तो दूसरी ओर खेल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं, श्री साव ने आस्वस्थ किया कि मैं आपके साथ खड़ा हूं हम सब मिलकर न केवल शिक्षा के क्षेत्र में बल्कि खेल के क्षेत्र में भी लोरमी को अव्वल नंबर बनाएंगे।

संजू देवी खेल के लिए सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की खासकर उन्होंने खेल मंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि खिलाड़ियों के लिए उनका बहुत सपोर्ट है। इस दौरान कोमलगिरी गोस्वामी, धनीराम यादव, जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, विनय साहू, गुरमीत सलुजा, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा सहित, प्रदीप मिश्रा, रवि शर्मा, सन्तोष साहू फौजी, अशोक जायसवाल, विश्वास दुबे, रिक्की सलुजा, घँशु राजपूत, अभिषेक पाठक, शैलेन्द्र सलुजा, विनोद राजपूत, सोहन डड़सेना, घनश्याम यादव, नरेन्द्र खत्री, नितेश अग्रवाल, दुष्यंत खत्री, विकास केशरवानी, हितेश सापरिया, मुकेश जायसवाल, पीयूष साहू, देवेन्द्र केशरवानी, पवन गुप्ता एवं आयोजन को सफल बनाने में विराग शुक्ला, सागर रजक, राजू राजपूत, सोमू परिहार, सुनील यादव, शशांक वैष्णव, समीर पाठक, श्रेय त्रिपाठी, अवध त्रिपाठी, अंशुमान दुबे, भूपेन्द्र वैष्णव, अभिषेक कश्यप, चंदन मौर्य, मोनू ठाकुर, प्रमोद, कृष्ण कुमार, पिन्टू, लव, कमलेश, आकिब, पप्पू, जित्तू कान्हा, बिट्टू ठाकुर खिलाड़ीगणों के साथ-साथ हजारों की संख्या में दर्शक गण उपस्थित रहे।

