किसान अव्यवस्था, शोषण और अन्याय का शिकार हो रहे है
लोरमी – कांग्रेस कमेटी के द्वारा किसानों की समस्या को लेकर खुड़िया में किसान सत्याग्रह किया जिसमें कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं के द्वारा किसानों को समस्या को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा गया।

किसान सत्याग्रह कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष आयोग राज्य मंत्री दर्जा थानेश्वर साहू ने कहा कि किसान अन्नदाता ही नहीं, देश की रीढ़ है। किसान केवल अन्नदाता नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक संरचना की मजबूत रीढ़ है। परंतु आज वही किसान अव्यवस्था, शोषण और अन्याय का शिकार हो रहा है। धान खरीदी के ज्वलंत समस्याओं के समाधान हेतु किसान हित में जिला कॉंग्रेस ब्लाक कॉंग्रेस के साथ किसान कॉंग्रेस आयोजन किया गया।

काँग्रेस जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा किसान सत्याग्रह किसी राजनीतिक स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि किसानों के अधिकार, सम्मान और न्याय के लिए है। किसान सत्याग्रह की निम्न प्रमुख मांगें प्रशासन के समक्ष रखा। एग्रो पोर्टल की विफलता पर तत्काल कार्यवाही हो। तकनीकी खामियों के कारण किसानों का पंजीयन एवं लाभ बाधित हो रहा है। किसानों का आर्थिक शोषण तत्काल बंद करने। बिचौलियों एवं अवैध तरीकों से हो रही लूट पर सख्त रोक लगाई जाए। अधिक तौल लेने की प्रक्रिया पूर्णतः समाप्त हो। तौल में हेराफेरी कर किसानों के हक़ पर डाका डाला जा रहा है। हमाली के नाम पर अवैध वसूली बंद हो। बिना किसी नियम के किसानों से जबरन धन वसूली की जा रही है। पंजीयन संबंधी विसंगतियों का त्वरित समाधान करने। वन पट्टाधारी किसान, पूर्व सैनिक, कोटवार एवं सभी पात्र किसानों का पंजीयन तत्काल प्रभाव से सुनिश्चित किया जाए। उक्त मांगों को सात दिवस में दुरुस्त नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी प्रशासन को दिया।

कांग्रेस नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि कुछ दिन पहले हमारे द्वारा धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया बहुत खामियां पाई गई टोकन, तौलाई, बारदाने के लिए किसानों को काफी समस्या हो रहे है जिसको लेकर हमारे द्वारा किसान सत्याग्रह कर किसानों की समस्या को रखा गया है। धान खरीदी में काफी घोटाला किया जा रहा है करोड़ो का हेरफेर है।

कार्यक्रम में वनांचल के बहुत से किसानों एवं बैगा आदिवासियों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याओं को मंच से रखा। किसान सत्याग्रह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लोरमी डिंडोरी, जिला किसान कॉंग्रेस, मंडल, महिला, युवा, ओबीसी, आदिवासी कॉंग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ नरेश पाटले, जिलाध्यक्ष किसान कॉंग्रेस रामप्रकाश यादव, विद्यानन्द चंद्राकर, खुशबू वैष्णव, हेमिन मंगेशकर, लखन कश्यप, अशोक मरकाम, राम जी ध्रुव आदिवासी नेता, अशोक सोनवानी, तोरण खाण्डे, धनुष सेन सदस्य केश शिल्प बोर्ड, संजय यादव, आकाश वैष्णव, हिमाशु यादव, सोहन वर्मा, सन्तोष जायसवाल, जाकिर खान, संदीप मरावी, देवा मार्को जिलाध्यक्ष आदिवासी कॉंग्रेस, कैलाश श्रीवास, कृष्णा निषाद, रामप्रसाद पटेल, लाला साहु ने हिस्सा लिया।
