लोरमी – महाराणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाफल का सप्त दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षाविद व साहित्यकार डॉक्टर सत्यनारायण तिवारी अध्यक्ष के एस राजपूत व विशिष्ट अतिथि प्राचार्य सी एस राजपूत ने स्वामी विवेकानंद के तैल चिर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया ।

कार्यक्रम स्थल शासकीय प्राथमिक शाला गुनापुर मे सम्बोधित करते हुए डाक्टर तिवारी ने राष्ट्रीय योजना को अनुशासन अनुसंधान व संस्कार की जननी बतलाया। उन्होने भारत की प्राचीन सभ्यता और संस्कृति – संरक्षण और संवर्धन के लिए ग्रामीण भारत की ओर सकारात्मक दृष्टिकोण से चिन्तन करने का आग्रह करते हुए आत्मकल्याण जनकल्याण और विश्वकल्याण की दिशा मे मील का पत्थर साबित होना बतलाया। प्राचार्य श् सी एस राजपूत ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।अध्यक्षीय उद्बोधन मे के एस राजपूत ने सभी से अपना निर्धारित कर्म ईमानदारी से करने का आग्रह किया।कार्यक्रम को रासेयो प्रभारी कमल सिंह राजपूत सहप्रमारी नरेशसिह राजपूत व राज्यपाल पुरस्कार हेतु चयनित शिक्षक रघुनाथ राठौर ने संबोधित किया।डाक्टर तिवारी को स्वामी विवेकानंद का चित्र महाराणा प्रताप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाफल का नवीन कैलेंडर तथा पपीते का फल भेटकर सम्मानित किया गया।
