मुंगेली – जिले के विभिन्न ग्रामीण अंचलों से पिछले साल सेना के अग्निवीर में चयनित होकर सेना में अपनी प्रारंभिक प्रशिक्षण पूर्ण कर आए जवानों, इस साल नगर सैनिक के रूप में चयनित जिले के सभी नवयुवकों/युवतियों एवं हाल ही में जारी छत्तीसगढ़ पुलिस में विभिन्न जिलों से चयनित लड़के/लड़कियों का प्राइमेरिका लाइफ इंश्योरेंस के परम टीम एग्जीक्यूटिव मैनेजर के रूप में कार्यरत संदीप साहू पूर्व सैनिक के तत्वाधान में पूर्व सैनिक संगठन मुंगेली के अध्यक्ष त्रिभुवन यादव की अगुवाई में संगठन के सदस्यों के साथ सर्किट हाउस मुंगेली में शानदार सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित सभी जवानों का गर्मजोशी के साथ फूल माला के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

ज्ञात हो कि जून 2022 से पूर्व सैनिकों द्वारा जिले के डॉ श्यामा चरण मुखर्जी स्टेडियम में सेना तथा अन्य बालों में जाने हेतु लगातार शारीरिक प्रशिक्षण चलाया जा रहा है। यह प्रशिक्षण पूर्ण रूप से निःशुल्क पूर्व सैनिक संगठन मुंगेली के द्वारा चलाया जा रहा है जिसमें डिफेंस ट्रेनर के नाम से प्रचलित संगठन के अध्यक्ष त्रिभुवन यादव का अहम भूमिका है, इनके द्वारा लगातार यह प्रशिक्षण चलाया जा रहा है।हमारे जिले में दिए जा रहे इस प्रशिक्षण का ही परिणाम है कि पिछले तीन सालों में जिले के युवक/युवती सेना तथा अन्य बलों में भारी संख्या में लगभग 200 से अधिक चयनित होकर अपने परिवार गांव जिले राज्य तथा देश का नाम रोशन कर रहे है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश संयोजक संतोष साहू जिनका हाल ही में संयोजक पूर्वसैनिक प्रकोष्ठ भाजपा के रूप में नियुक्ति हुई है उनके द्वारा अपने उद्बोधन के दौरान पूर्व सैनिक साथियों के द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय कार्य के बारे में बताते हुए पूरे जोशीले अंदाज में बोले हम ऐसे कार्य हमेशा करते रहेंगे साथ ही देश के भविष्य इन यूवक/युवतियों का अनुशासन के साथ जीवन जीने का सलाह देते हुए जयघोष के समा बाध दिए।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिक सोनसिंह राजपूत ने बच्चों को बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया साथ ही परसदा भरनी से आए पूर्व सैनिक सरपंच जगत साहू जी ने भी बच्चों को बधाई देते हुए मुंगेली जिले के पूर्व सैनिको का तारीफ किया। पूर्व सैनिक संदीप साहू के द्वारा परम में संचालित सेना तथा अन्य बलों के जवानों के लिए जीवन बीमा की आवश्यकता एवं परम के बीमा प्लान को अच्छी तरह से समझाया गया । इस अवसर पर उपस्थित सभी चयनित बच्चों एवं अवकाश पर आए सैनिकों का पूरे जोश के साथ पुष्प गुक्छ फूलमाला श्रीफल व मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष त्रिभुवन यादव पूर्वसैनिक संयोजक भाजपा संतोष साहू संदीप साहू सोन सिंह राजपूत ललित साहू अशोक सिंह राठौर व संगठन अन्य सदस्यों सहित सेना में कार्यरत सैनिक मिथलेश पटेल सोमेश ठाकुर वासुदेव ध्रुव CISF से सुनील सोनकर पुलिस से श्रवण साहू एवं इस साल ग्राउंड में सेना तथा अन्य बलों में जाने हेतु तैयारी कर रहे युवक भारी संख्या में उपस्थित रहे। अवकाश पर आए अग्निवीरों में दीपेश यादव आकाश ठाकुर ओमप्रकाश निषाद नीरज कुमार गन्नू साहू हिमांशु सोनकर आकाश सप्रे आकाश साहू आकाश राजपूत एवं मागन निषाद उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ पुलिस में चयनित प्रियंका यादव शारदा धुरी देविका सागर दिव्या राजपूत रेशमा आहिरे हितेश्वरी पटेल कीर्ति नेताम नीलम घृतलहरे मंदाकिनी सोनकर सुमन बंजारा अमन यादव शिव यादव अमित यादव धीरज वर्मा नितेश यादव शैलेन्द्र निर्मलकर अजय साहू एवं नगर सेना से योगिता टंडन मनीषा ठाकुर व ऋतु निषाद उपस्थित रही। अंत में पूर्व सैनिक संगठन मुंगेली के अध्यक्ष त्रिभुवन यादव के द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी बच्चों को ईमानदारी अनुशासन एवं पूर्ण निष्ठा के साथ अपना कर्तव्य निर्वहन करने की सलाह देते हुआ उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भारत माता की जयकारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
पूर्व सैनिकों द्वारा निःशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम 2016 से मुंगेली जिले के ही लोरमी के झाफल से शुरू की गई था जो आज केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे भारत वर्ष में एक परम्परा बन गई है। अब मुंगेली जिला मुख्यालय में त्रिभुवन यादव और अन्य पूर्व सैनिकों द्वारा आज भी चलाया जा रहा है।
