लोरमी – सीख इतिहास के अमर शहीद चार साहिबजादों के शहीदी सप्ताह वीर बाल दिवस के अवसर पर लीनेस क्लब लोरमी द्वारा जनसेवा की भावना से गरम दूध का लंगर आयोजित किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू शामिल हुए।


चार साहिबजादों शहीदी वीर बाल दिवस के अवसर पर लीनेस क्लब द्वारा 26 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से शनि मंदिर, थाना के सामने नगरवासियों सहित राहगीरों को गरम दूध का प्रसाद वितरित किया गया आयोजन का उद्देश्य शहीद साहिबजादों की वीरता, बलिदान और धर्म रक्षा के आदर्शों को स्मरण करते हुए सेवा और समर्पण का संदेश देना है।

केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि आज वीर बाल दिवस के अवसर पर बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के बलिदान को याद करते हुए कहा कि 26 दिसम्बर को हम सभी वीर बाल दिवस मना रहे हैं, जो हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का दिन है। इस दिन सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के साहिबजादे, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। मैं उनकी शहादत को शत शत नमन करता हूँ। गुरू गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों की शहादत की स्मृति में 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है, यह आयोजन हमें उनके साहस और वीरता को याद करने तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने का अवसर देता है। गुरू गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने कभी अन्याय के सामने सिर नहीं झुकाया और अपनी संस्कृति, धर्म और देश के रक्षा के लिए जीवन का त्याग दिया। छोटी सी उम्र में साहिबजादों ने देश के लिए शहादत की जो प्रेरणा सबके समक्ष रखी, वो आदर्श हमेशा प्रकाश स्तंभ की तरह हमें राह दिखाएंगे।

आयोजक लीनेस क्लब लोरमी
नगर के सभी श्रद्धालुओं व नागरिकों से कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है। आयोजन में प्रधान अनिल सलुजा, निक्की सलुजा, रितेश सलुजा, खुशबू आदित्य वैष्णव, रश्मि अग्रवाल, भगवती अग्रवाल, संध्या पांडेय, शशि आहूजा, सविता पाठक, आशा अग्रवाल, हेमलता खत्री, मधुमाला दास, एकता केशरवानी, सुमेधा केशरवानी, आशा योगेश अग्रवाल, उमा साहू, ममता सलुजा, आशा साहू, अनु परिहार, ज्योति तिवारी, चांदनी सलुजा, सन्तोष साहू, अशोक जायसवाल, मिंटू अग्रवाल, अशोक सलुजा, रंजीत सलुजा, मंजीत सलुजा, बंटी छाबड़ा आदि उपस्थित रहे।
