लोरमी – लोरमी नगर में मानस मंच में श्रीरामलला द्वितीय स्थापना (द्वादशी स्थापना महोत्सव) का आयोजन मं. विवेक गिरी जी महाराज के सानिध्य में दिनांक 31 दिसम्बर बुधवार मानस मंच में आयोजित किया जाएगा, सुबह 9 बजे से श्रीरामर्चन, सहस्त्राचर्न, हवन भोग भंडारा का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर नगर के श्रीरामजानकी मंदिर से मानस मंच तक दोपहर 1 बजे शोभायात्रा निकाला जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए श्रीराम कथा समिति एवं श्रीराम भक्तगण तैयारी में जुटे हुए है।

