अचानकमार टाईगर रिजर्व में 18 बाघ जिसमें 10 वयस्क एवं 08 शावक होने का अनुमान है, अखिल भारतीय बाघ आंकलन 2026 उपरांत ही बाघ की संख्या की स्पष्ट किया जा सकेगा
लोरमी – अचानकमार टाईगर रिजर्व में दिनांक 12 नवम्बर से 13 नवम्बर 25 तक दो दिवसीय अखिल भारतीय बाघ आंकलन 2026 (AITE) का आयोजन किया गया। उक्त दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिलासपुर सर्किल अंतर्गत बिलासपुर, मुंगेली, मरवाही, कटघोरा एवं कोरबा वनमण्डल से 01 वनमण्डलाधिकारी, 01 उपवनमण्डलाधिकारी, 02 वनक्षेत्रपाल, 03 उपवनक्षेत्रपाल एवं 05 वनरक्षक उपस्थित रहे साथ ही अचानकमार टाईगर रिजर्व से सहायक संचालक कोर, बफर, समस्त वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं प्रत्येक परिक्षेत्र से 02 परिक्षेत्र सहायक एवं 03 वनरक्षक उपस्थित रहे। उक्त प्रशिक्षण के प्रथम दिवस दिनांक 12 नवम्बर को डॉ. अनिल दशहरे, वाईल्ड लाईफ बायोलॉजिस्ट NTCA क्षेत्रीय कार्यालय नागपुर एवं डॉ. अनुप प्रधान, मुख्य परियोजना सहयोगी अधिकारी WII देहरादून द्वारा साईन सर्वे, लाईन ट्रांजेक्ट, डाटा कलेक्शन विधि, एम- स्ट्राईप्स मोबाईल एप के माध्यम से प्रशिक्षण, डिजिटल टूल कम्पास, रेंज फाईंडर के उपयोग, जेनेटिक सैंपलिंग प्रोटोकाल एवं फिल्ड में जाकर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस दिनांक 13 नवम्बर 2025 को उपेन्द्र दुबे सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर WWF एवं डॉ. अनुराग विश्वकर्मा वरिष्ठ परियोजना अधिकारी द्वारा लाईन ट्रांजेक्ट के दौरान शाकाहारी एवं मांसाहारी वन्यप्राणियों की प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष पहचान, वनस्पति की पहचान, आंकड़े की एकत्रीकरण एवं कैमरा ट्रैपिंग का उपयोग के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

अखिल भारतीय बाघ आंकलन देश के सभी राज्य में एक साथ प्रत्येक 04 साल में किया जाता है जिसमें डिजिटल उपकरणों एवं मोबाईल ऐप के माध्यम से समस्त साक्ष्यों को एकत्रीकरण कर आंकलन किया जाता है। इसके पूर्व 2022 में अखिल भारतीय बाघ आंकलन कराया गया था। वर्तमान में अचानकमार टाईगर रिजर्व में 18 बाघ जिसमें 10 वयस्क एवं 08 शावक होने का अनुमान है, अखिल भारतीय बाघ आंकलन 2026 उपरांत बाघ की संख्या की पूर्ण रूप से स्पष्ट किया जा सकेगा। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम से अचानकमार टाईगर रिजर्व सहित बिलासपुर सर्किल अंतर्गत समस्त वनमण्डलों में प्रशिक्षण में दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए अखिल भारतीय बाघ आंकलन 2026 का कार्य समस्त वनमण्डलाधिकारियों द्वारा सम्पन्न कराया जावेगा।

उक्त प्रशिक्षण में अभिषेक कुमार सिंह (भा.व.से.) मुख्य वनसंरक्षक वन्यजीवन और क्षेत्रीय निदेशक अचानकमार टाईगर रिजर्व कोनी बिलासपुर नीरज (भा.व.से.) उप संचालक, अचानकमार टाईगर रिजर्व लोरमी / वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर/मुंगेली, निशांत कुमार (भा.व.से.) वनमण्डलाधिकारी कटघोरा, श्रीमती ग्रीष्मी चांद (भा.व.से.) वनमण्डलाधिकारी मरवाही, गौतम नारायण पड़ीभर (भा.व.से.) (प्रशिक्षु) मरवाही वनमण्डल, संजय लूथर (उप.व.स.) सहायक संचालक कोर, समीर जोनाथन (रा.व.से.) सहायक संचालक लोरमी बफर, श्री हितेश कुमार ठाकुर (रा.व.से.) उपवनमण्डलाधिकारी पाली, सूर्यकांत सोनी (रा.व.से.) उपवनमण्डलाधिकारी कोरबा, अनिल भास्करन (रा.व.से.) उपवनमण्डलाधिकारी कोटा, दशांश सूर्यवंशी (रा.व.से.) उपवनमण्डलाधिकारी मुंगेली एवं अन्य वन परिक्षेत्र अधिकारी, परिक्षेत्र सहायक एवं परिसर रक्षक उपस्थित रहें।

