कोटा – स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जयंती पर गुरुवार डी. ए. व्ही. मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल गोबरीपाट में धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। जिसमें नन्हे- मुन्ने बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इसके बाद प्राचार्य अमित कुमार ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए इस दिन का महत्व समझाया और चाचा नेहरू के प्रति सच्ची श्रद्धा व्यक्त की। सभी शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को पेन , पेंसिल, कंपास बॉक्स, चॉकलेट इत्यादि बांटकर आशीर्वाद दिया।

इसके बाद कक्षावार सभी छात्र – छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। टैलेंट हंट प्रतियोगिता के माध्यम से एकल नृत्य, समूह नृत्य, मधुर गीत, नाटक, काव्य पाठ, कविता, किया गया। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें निबंध,पेंटिंग खो-खो व अन्य खेल शामिल रहे।

