17 मार्च से 16 शाला त्यागी यादव छात्र छत्तीसगढ ओपन बोर्ड की परीक्षा में होंगे शामिल
लोरमी – चालू शिक्षा सत्र 2025–26 में लोरमी यादव समाज द्वारा संचालित शाला त्यागी यादव छात्रों का पुनः शाला प्रवेश अभियान के तहत जिन 24 शाला त्यागी यादव छात्रों का 1 जुलाई 2025 से 15 जनवरी 2026 के बीच पुन: शाला प्रवेश कराया गया था, उनमें से 8 छात्र 20 फरवरी 2026 से 13 मार्च के बीच छग बोर्ड की परीक्षा दिये और बाकी 16 शाला त्यागी छात्र छग ओपन बोर्ड की परीक्षा 17 मार्च से देंगे। शाला त्यागी यादव पुत्रों के पुनः शाला प्रवेश अभियान समिति के संयोजक बिहारी लाल यादव ने बताया कि यादव समाज अन्य पिछड़ा वर्ग में जनसंख्या में दूसरा स्थान में तो है। लेकिन राजनीति, व्यापार शिक्षा के क्षेत्र में बहुत पीछे है। इस पिछड़ेपन का मुख्य कारण अशिक्षा है। लगभग 99 प्रतिशत माता पिता अपने बच्चों को शाला में जरूर प्रवेश दिलाते हैं किन्तु पालकों की अशिक्षा के कारण बच्चे बारहवीं पास होने के पहले 5वीं, 8वीं 10वीं या 11वीं पढ़कर शाला छोड़ देते हैं। ऐसे शाला त्यागी बच्चों की संख्या लगभग पचास साठ प्रतिशत होती है। इन शाला त्यागी यादव छात्रों को शिक्षा के धारा से जोड़ने पुनः शाला प्रवेश अभियान समिति यादव समाज के लोगों द्वारा बिहारी लाल यादव के संयोजन में बनाकर चरणवद्ध प्रयास किया जा रहा है।

प्रथम चरण में शिक्षा सत्र 2025-26 में प्रवेश के
लिए मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक यादव समाज के शाला त्यागी छात्रों का सर्वे गाँव- गाँव, स्कूल-स्कूल जाकर कुल 61शाला त्यागी छात्र पंजीबद्ध किया गया।
द्वितीय चरण में एक जुलाई 2025 से पंद्रह जनवरी 26 तक शाला त्यागी छात्रों को पुनः प्रवेश हेतु तैयार कर 24 छात्रों का अभिमान समिति द्वारा निशुल्क प्रवेश कराया गया।
अभिमान के तीसरे चरण में 15 फरवरी 2026 से इन शाला त्यागी यादव छात्रों के लिए परीक्षा पूर्व विशेष कोचिंग समाज के सामुदायिक भवन रानीगाँव लोरमी में की जा रही है इस कोचिंग क्लास में अभियान समिति का जुलाई 2025 से नियमित, स्वाध्यायी एवं ओपन स्कूल में प्रवेशित शाला त्यागी यादव छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग की ब्यवस्था है।

संयोजक बिहारी लाल यादव ने आगे बताया कि ज्योति पब्लिक स्कूल राम्हेपुर लोरमी, गिरधारी लाल पब्लिक स्कूल नवाडीह में क्रमशः नवमी एवं दसवी में शाला त्यागी दो छात्रों को नियमित छात्र के रूप में, स्वाध्यायी क्षेत्र के रूप में आत्मानंद स्कूल लोरमी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गोडखाम्ही में और हाई स्कूल मोहबंधा में एक – एक छात्रों को छग माध्यमिक शिक्षा मण्डल परीक्षा के लिए प्रवेश कराया गया। बाकी 19 शाला त्यागी यादव छात्रों को ओपन स्कूल पाठ्यक्रम के लिए बी आर साव हायर सेकण्डरी स्कूल मुंगेली शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला लोरमी और शासकीय उच्चतर माध्यमित्र शाला गनियारी में प्रवेश दिलाया गया जिसमें तुलसाघाट, बिचारपुर रबेली, बिजराकापा, डिडौरी मोहबंधा ग्रामों के शाला त्यागी छात्र रहे।
कौन छात्र शाला त्यागी–
जो छात्र माता पिता की अशिक्षा गरीबी या जागरुकता की कमी के कारण बारहवी पास होने के पहले कक्षा चौथी पांचवी आठवी या दसवी ग्यारहवीं में शाला छोड देते हैं या दो चार माह से शाला नहीं जा रहे हैं ऐसे छात्रों को अभियान समिति द्वारा शाला त्यागी छात्रों की श्रेणी मे रखा गया है। पुन: प्रवेश के संदर्भ में स्मरणीय नियमित एवं स्वाध्यायी प्रवेश बंद होने के बाद ओपन स्कूल पाठ्यक्रम में बी आर साब स्कूल मुंगेली में 8 अक्टूबर 2025 में जिन तीन छात्र छात्राओं को 10वी एवं 12 वीं की कक्षा में प्रवेश दिलाया गया था वे तीनों छात्रछात्रा दिसम्बर में घोषित ओपन बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण हो चुके हैं।नि:संदेह छग में समाज सेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में शाला त्यागी छात्रों का पुन: प्रवेश अभियान अनुकरणीय एवं अद्वितीय पहल है।

शाला त्यागी यादव छात्रों के पुनः प्रवेश अभियान के सर्वे एवं प्रवेश के लिए गर्मी, बरसात एवं कड़ाके की ठण्ड में गाँव-गाँव, स्कूल-स्कूल घूम-घूमकर प्रयास करने वाले समिति के सदस्यों में संयोजक बिहारी लाल यादव, मोतीराम यादव लोरमी राज अध्यक्ष, श्रीमती बिंदु यादव यादव महिला मोर्चा अध्यक्ष पाँच राज, अशोक यादव जिलाध्यक्ष यादव समाज सेवा साहित्य समिति मुंगेली तथा तोरण पादब डायरेक्टर गिरधारी लाल पब्लिक स्कूल नवाडीह चंद्रशेखर यादव का विशेष योगदान है।
