लोरमी – लोरमी के ग्राम सारधा निवासी डॉ. सुरेंद्र सिंह राठौर सुपुत्र सालिक राठौर ने आईआईटी भिलाई के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से पीएचडी की उपाधि सफलतापूर्वक प्राप्त कर अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

डॉ. राठौर प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। वे जवाहर नवोदय विद्यालय बिलासपुर के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने एनआइटी रायपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. तथा आईआईटी दिल्ली से एम. टेक. की डिग्री हासिल की है। उनके कई शोध-पत्र प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित हो चुके हैं, जो उनके शोधकार्य की उत्कृष्टता को दर्शाते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता, पत्नी, परिवारजन, मित्र एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

